फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dev statue was broken, filth at another place of God, angry people demonstrated

देव प्रतिमा खंडित की, दूसरे देव स्थल पर की गंदगी, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dev statue was broken, filth at another place of God, angry people demonstrated
मोहल्ला चुन्नी में रखी देव प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। साथ ही दस कदम की दूरी पर स्थित देवस्थल पर गंदगी कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन कर किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी के घर दबिश भी दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला चुन्नी में एक स्थान पर देव प्रतिमा लगी है जबकि उसकी दस कदम की दूरी पर देव स्थल है। सोमवार की सुबह सावन का पहला सोमवार होने पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर में स्थान पर गंदगी पड़ी है जिसे देख श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया। जबकि कुछ दूरी पर स्थित देव प्रतिमा को खंडित करने से आसपास क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने प्रदर्शन कर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर सीओ दिनेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना में एक व्यक्ति का नाम बताने पर पुलिस ने उसे हिरासत लेकर कोतवाली भेज दिया। दो-दो घटना होने से लोगों को आक्रोशित होता देख पुलिस ने समझाने का प्रयास किया और उन्हें शांत किया। लोगों ने दूसरे आरोपी का नाम बताने पर पुलिस ने घर पर जाकर दबिश भी दी। मगर आरोपी नहीं मिला। प्रदर्शन करने वालों में हिंदू संगठन के कौशल किशोर वंदेमातरम, प्रवीन कुमार, विनोद कुमार, विक्की कुमार, नीरज कुमार, राजेश पाल, आशीष कुमार, टिंकू सागर, मन्नू, श्याम लाल, जितेंद्र कुमार, शिव धारा देवी, विद्या देवी, माया देवी, आशा देवी, वंशिका, शीतल, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव प्रतिमा को खंडित करने व देवस्थल में गंदगी करने से माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। लोगों को समझाकर शांत कर दिया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर दूसरे घर के दबिश दी गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
दिनेश कुमार, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed