{"_id":"64de793ec100408fb50a4cc4","slug":"deputy-cm-said-in-the-review-meeting-serious-complaints-of-consolidation-are-received-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-1876-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम बोले-चकबंदी की गंभीर शिकायतें मिलती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम बोले-चकबंदी की गंभीर शिकायतें मिलती हैं
विज्ञापन
बहजोई। डिप्टी सीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें कहा है कि जिसके खिलाफ जांच के लिए लिखा जाता है उसके पास जांच न पहुंचे। यह सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक एक सिस्टम बनाकर टीम गठित करते हुए शिकायत की जांच अन्य से कराएं ताकि पारदर्शी तरीके से जांच हो सके। जो अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें सम्मानित भी किया जाए।
चकबंदी को लेकर कहा कि चकबंदी की गंभीर शिकायतें प्राप्त होती हैं। जिलाधिकारी अपनी अध्यक्षता में एक बैठक कर इन प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध रूप निस्तारण कराएं। चकबंदी कार्य में अधिक समय न लगे यह भी सुनिश्चित किया जाए। और अगर कोई कार्य के प्रति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। विद्युत विभाग की समीक्षा में संतोष जनक कार्य न कर पाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं लंबित हैं उनको पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। लोक शिकायतों का समाधान जल्द किया जाए।
किसी का भी उत्पीड़न न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। जल निगम ग्रामीण की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन को एक शासन की महत्वपूर्ण परियोजना बताया और उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत दस प्रतिशत गांवों में जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर सर्वे कराया जाए। जो की गुणवत्ता एवं पाइप लाइन की मानक को चेक करें। विरासत से संबंधित शस्त्र लाइसेंस, पीएसी बटालियन, पुलिस लाइन को लेकर भी समीक्षा की। निराश्रित गोवंशों को लेकर कहा कि किसानों की फसल बर्बाद ना हो यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए।