{"_id":"629a69b2ff03fb60d77d0108","slug":"departmental-inquiry-will-be-held-against-suspended-je-committee-formed-and-services-of-lineman-terminated-sambhal-news-mbd4302760131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्पेंड जेई के खिलाफ होगी विभागीय जांच, कमेटी गठित और लाइनमैन की सेवाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्पेंड जेई के खिलाफ होगी विभागीय जांच, कमेटी गठित और लाइनमैन की सेवाएं समाप्त
विज्ञापन
संभल। रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड विद्युत निगम के जेई राजू सिंह के खिलाफ अब विभागीय जांच होगी। एक्सईएन ने इसके लिए एसडीओ द्वितीय के नेतृत्व में टीम बनाई है। यह टीम जांच करके एक्सईएन को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद अगली कार्रवाई हो सकेगी। बताते चलें कि जेई के साथ रिश्वत लेने के आरोप में संविदा लाइनमैन की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी हो रही है।
दरअसल, बीते एक जून को असमोली बिजली घर पर दोपहर में उस समय हंगामा हुआ था जब जेई और लाइनमैन ने एफआईआर न कराने के बदले रिश्वत के रूप में दो लोगों से 37 हजार रुपये लिए। ग्रामीणों ने रुपये भी दे दिए। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। एसडीओ पहुंचे तो 30 हजार रुपये विनोद कुमार गुप्ता और सात हजार रुपये असगर को वापस किए गए थे। अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से जेई राजू सिंह को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही रिश्वत के आरोपी लाइनमैन की सेवाएं समाप्त करने और उसके खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश एसडीओ को दिए थे। एसडीओ अमरेंद्र यादव ने बताया कि लाइनमैन की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। एक्सईएन विजय कुमार यादव ने बताया कि सस्पेंड जेई राजू सिंह के खिलाफ विभागीय जांच कराई जाएगी। इसके लिए एसडीओ द्वितीय सुरेंद्र सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी श्याम मिलन और लेखाकार हफीजुर्रहमान को शामिल करते हुए जांच कमेटी बनाई है। यह कमेटी जेई पर लगे आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देगी। जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
-----
कोट
सस्पेंड जेई के खिलाफ विभागीय जांच होगी। इसके लिए एसडीओ द्वितीय के नेतृत्व में कमेटी बनाई है। इसी कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। संविदा लाइनमैन की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विजय कुमार यादव, एक्सईएन, संभल।