फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dental treatment unit started in district hospital

Sambhal News: जिला अस्पताल में शुरू हुई दंत रोग उपचार यूनिट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dental treatment unit started in district hospital
संभल। जिला अस्पताल के दंत रोग ओपीडी में अब मरीजों का बेहतर इलाज मिल सकेगा। जिला अस्पताल में दंत रोग के लिए अब एक एक्स-रे मशीन व उपकरणों की आपूर्ति हो गई है। अब मरीजों को निजी क्लीनिक में भारी रकम खर्च करनी नहीं पड़ेगी। दांत के गंभीर रोगों का इलाज अब जिला अस्पताल में ही हो सकेगा। जिसका शुभारंभ बुधवार को हो गया है। दरअसल, जिला अस्पताल की दंत रोग ओपीडी में एक्स-रे मशीन व अन्य उपकरणों के अभाव में मरीजों को रेफर किया जाता है। एक्स-रे ही नहीं होने के कारण खराब दांत वाले मरीजों को भी रेफर किया जा रहा था। ऐसे मरीजों को निजी क्लीनिकों में रुपये खर्च करके इलाज कराना पड़ रहा था। दांत निकालने के भी पर्याप्त उपकरण नहीं थे। ऐसे में दांत की गंभीर बीमारियों का पता नहीं लग पाता था। यही कारण है कि अब से पहले ओपीडी में मात्र 15-20 मरीज ही पहुंच रहे थे। कई वर्षों के इंतजार के बाद उपकरण जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग को उपलब्ध हो गए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में अत्याधुनिक डेंटल यूनिट शुरू होने से मसूड़ों में कीड़े, सूजन, पायरिया, दांतों में असमानता, रूट कैनाल जैसी दांत से जुड़ी बीमारियों का इलाज होगा। सीएमएस डॉ. अनूप कुमार अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नई आधुनिक डेंटल चेयर है। जिससे मरीजों का बेहतर और एडवांस तरीके से उपचार हो सकेगा। दांत का एक्सरे भी हो सकेंगे। बता दें कि अभी तक यहां सिर्फ दंत रोग की प्राथमिक जांच ही हो पाती थी। इससे जरूरत मंदों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की डेंटल यूनिट में नई मशीनें लगी हैं। एक्स-रे की सुविधा होने पर मरीजों को लाभ मिलने लगा है। प्रतिदिन 30-35 मरीज दंत संबंधी समस्या के लिए पहुंच रहे हैं। पहले सिर्फ 15-20 मरीज ही आ पाते थे। आधुनिक मशीनों के जरिए अब दांतों की हर बीमारियों के बारे में पता लग सकेगा। जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा।
डॉ. धर्मवीर सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed