{"_id":"6078a1e38ebc3e245b1b4348","slug":"denied-marriage-for-not-giving-dowry-sambhal-news-mbd386463988","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में 18 लाख रुपये नहीं देने पर शादी से किया इनकार, युवती पक्ष पुलिस तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में 18 लाख रुपये नहीं देने पर शादी से किया इनकार, युवती पक्ष पुलिस तक पहुंचा
विज्ञापन
चंदौसी। शादी में 18 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर लड़के पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी लड़की पक्ष के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। किसी तरह मनाने का प्रयास किया लेकिन लड़के वाला पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ। साथ ही जब रिश्ता तय होने के दौरान जो खर्च हुआ था उसकी मांग की तो आरोपी भड़क गए। अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
चंदौसी के मोहल्ला कमला विहार निवासी ने अपनी बेटी की शादी नगर के मोहल्ला बूढ़ी माता मंदिर निवासी व्यक्ति के बेटे के साथ दिसंबर 2020 में तय कर दी थी। जिसमें 5.51 लाख की नकदी थी। इसके अलावा रिश्तेदारों को रुपये दिए व अन्य सामग्री भेंट की थीं। जिसमें करीब 8 लाख रुपये खर्च हुए।
आरोप है कि लड़का पक्ष दस लाख रुपये दहेज की नकदी व 8 लाख रुपये दावत के खर्च की मांग कर रहा है। जब इतनी रकम देने में असमर्थता जाहिर की तो आरोपियों ने शादी करने से इनकार कर दिया। दी हुई नकदी व खर्च किए गए रुपये की मांग की तो अभद्रता की गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।