{"_id":"615ca38d8ebc3e4715055e7a","slug":"dengue-victim-dies-during-treatment-department-became-indifferent-sambhal-news-mbd4051413161","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पीड़ित दुकानदार की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पीड़ित दुकानदार की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
संभल। डेंगू से पीड़ित परचून दुकान संचालक की उपचार के दौरान मुरादाबाद में मौत हो गई है। मृतक को सात दिन से बुखार आ रहा था। संभल के निजी पैथोलॉजी लैब में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई थी। गांव में मौत से ग्रामीण दहशत में हैं। गांव में काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं और झोलाछाप चिकित्सक से ही उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू व बुखार को लेकर उदासीन बना हुआ है।
असमोली थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी हरि सिंह (50) गांव में परचून की दुकान करते थे। उनके बेटे पंकज ने बताया कि उसके पिता को सात दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने पर आसपास के चिकित्सक से ही उनका उपचार कराया गया, पर कोई फायदा नहीं हुआ। तीन दिन पहले संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई थी।
इसके बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। डेंगू से मौत के मामले सामने आने लगे हैं, पर स्वास्थ्य विभाग अभी अंजान बना है। पहले बबराला के बाघऊ गांव में डेंगू से मौत हो गई थी, अब पाली गांव में हुई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग नहीं जागा है।