फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dengue larvae found in 27 houses in village Sadatbari

Sambhal News: गांव सादातबाड़ी में 27 घरों में मिला डेंगू का लार्वा

Mon, 11 Nov 2024 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in 27 houses in village Sadatbari
बहजोई (संभल)। जनपद में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गांव सादातबाड़ी में अब तक डेंगू के 40 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। रविवार को गांव में 27 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को भी गांव शिविर लगाकर मरीजाें की जांच की। जिसमें 40 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। डेंगू और मलेरिया की जांच की गई। एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव सादातबाड़ी में एक सप्ताह के अंदर 40 से ज्यादा मरीज डेंगू से पीड़ित मिले हैं। इसमें ज्यादातर का उपचार घर पर ही रहकर चल रहा है। सर्वे के दौरान 27 घरों में लार्वा मिला। इसमें कई लार्वा फ्रीज में भी मिले। ग्रामीणों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और पानी जमा नहीं होने की सलाह दी है। जिससे डेंगू मच्छर पनप न सकें। सीएचसी बहजोई के प्रभारी डॉ. विरास यादव ने बताया कि गांव में स्थिति अब सामान्य है। रविवार को कोई मरीज डेंगू का नहीं मिला है। जो मरीज मिले थे उनका उपचार चल रहा है और कई लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


चंदौसी सीएचसी में छह डेंगू के मरीज मिले

चंदौसी। चंदौसी सीएचसी में छह मरीज डेंगू से पीड़ित भर्ती हैं। इन मरीजों का पूरी एहतियात के साथ किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन से डेंगू के मरीज आ रहे हैं। इसमें छह मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बताया कि इन मरीजों को कई दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को सीएचसी में खून की जांच की गई तो डेंगू की पुष्टि हुई। बताया कि डेंगू के साथ टाइफाइड का भी खतरा बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीज ज्यादा पीड़ित हैं। इसलिए उन्हें सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलेभर में मिले बुखार के 213 मरीज
संभल। जिलेभर के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और चार नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में रविवार से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए गए। इसमें 3021 मरीजों को का उपचार किया गया। जिसमें 791 बीमार बच्चे भी पहुंचे। सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि जिलेभर में आयोजित स्वास्थ्य मेलों में 213 मरीज बुखार के मिले हैं। इसके अलावा खुजली के 447 मरीज मिले हैं। डेंगू और मलेरिया की जांच कराई गई लेकिन किसी में पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा 160 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed