फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dengue has been confirmed in three people and malaria in two.

Sambhal News: तीन लोगों में डेंगू व दो में मलेरिया की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dengue has been confirmed in three people and malaria in two.
धनारी(संभल)। मौसम बदलते ही बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। भिरावटी में छात्र की डेंगू से मौत बाद सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मलुआ घेर में तीसरे दिन भी शिविर लगाकर जांच की गई, जिसमें एक में मलेरिया की पुष्टि हुई। 27 मरीजों की जांच के बाद सैंपल जांच को भेजे गए। अब तक तीन मरीजों में डेंगू और दो में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भिरावटी गांव में डेंगू से छात्र रोहित की मौत बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा की टीम द्वारा लगातार शिविर लगाकर मरीजों की जांच की जा रही है। पहले दिन बृहस्पतिवार को लगाए गए शिविर में की गई जांच में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, इसके बाद शुक्रवार व शनिवार को हुई जांच में दो लोगों को मलेरिया निकला। 27 लोगों के रक्त के नमूने जांच को भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी है। शिविर में बुखार के मरीजों को दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही ग्रामीणों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, दूषित भोजन न करने, पानी उबाल कर पीने एवं मच्छरदानी प्रयोग करने की सलाह डाक्टरों द्वारा दी गई। शिविर में डॉ. हरमन प्रीत सिंह, डॉ. नूरुल हसन, डॉ. कन्हैया पाठक, डॉ. हरवेंद्र यादव, सुनील कुमार, कविता शर्मा लैब टेक्नीशियन राजू यादव के साथ ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed