{"_id":"61c618c1f591c929c8485c1d","slug":"demonstration-of-farmers-to-solve-problems-chandausi-news-mbd4137982190","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के समाधान को लेकर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के समाधान को लेकर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर एसडीएम राजपाल सिंह ने समस्या से संबंधित अधिकारियों को बुलाकर धरनास्थल पर भेजा।
जिसमें पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार, कोऑपरेटिव सोसाइटी के अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी और सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी की धरना स्थल पर किसान नेताओं से वार्ता हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने कहा कि असालतपुर जारई की सहकारी समिति से किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 28 दिसंबर को सोसाइटी के सचिव के विरुद्ध थाने में तहरीर दी जाएगी। एसडीएम ने धरनास्थल पर कहा कि बीडीओ बाहर है। उनके आने पर छुट्टा पशुओं को फसल बर्बाद करने से रोका जाएगा।
समस्याओं का समाधान होने पर धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर मुकेश, श्यामवीर सिंह, देशपाल मोर्य, हरद्वारी लाल, मुनेश यादव, आकाश यादव, रवेंद्र सिंह, रामकुंवर, लाल सिंह, बदन सिंह, भोले सिंह, भगवान दास, चंद्रपाल, महेंद्र, दयाराम, रूम सिंह आदि मौजूद रहे।