{"_id":"618ebc8d7fc7006cc070054b","slug":"demonstration-of-angry-farmers-due-to-non-procurement-of-paddy-sambhal-news-mbd409247720","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की खरीद न होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की खरीद न होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
संभल। मंडी समिति में पीसीयू के क्रय केंद्र पर कई दिन तक इंतजार के बाद धान की खरीद न होने से खफा किसानों ने अपर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। तौल कराने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि दो दिनों से धान भरे ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खड़े हैं लेकिन तौल नहीं हो रही है। टाल-मटोल की जा रही है।
पीसीयू के एक क्रय केंद्र पर तौल ही नहीं हो पा रही है। वारदाना न होने की बात कहकर किसानों को भटकाया जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन संभल में अपर जिलाधिकारी कार्यालय में बैठे थे। इसकी जानकारी किसानों को हुई तो वह उनके कार्यालय पर पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से किसान नहीं मिल पाए पर उप जिलाधिकारी रमेश बाबू ने किसानों की समस्याओं को सुना। उप जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को फोन कर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
महोरा लखुपुरा निवासी सुमित ने कहा कि धान की तौल नहीं हो रही है। अपना काम छोड़कर धान की तौल कराने के लिए मंडी समिति में चक्कर काट रहे हैं, लेकिन तौल नहीं हो रही है। तुर्तीपुर इनायतपुर के निवासी ह्देश त्यागी ने कहा कि दो दिन से तौल कराने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन तौल नहीं हो रही है। डीएम से मिलकर वारदाना का प्रबंध कराने की मांग रखने के लिए यहां पहुंचे हैं। रझेड़ा सलेमपुर के गणेेश ने कहा कि किराए की ट्रैक्टर-ट्राली लेकर धान बेचने संभल मंडी समिति में पहुंचे। तीन दिन हो गए हैं। भूखे प्यास मंडी में समय काट रहे हैं, लेकिन तौल नहीं हो रही है। बताते चले कि मंडी समिति में पीसीयू के क्रय केंद्र पर सबसे अधिक समस्या है। प्रदर्शन करने वालों में राहुल त्यागी, शीशपाल सैनी, राजेंद्र सिंह, सुमित, हरपाल सिंह आदि रहे।