{"_id":"65148a53b4cff4de870c1cc5","slug":"demonstration-demanding-starting-of-overbridge-construction-at-mandi-samiti-gate-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-2695-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मंडी समिति फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने की मांग को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मंडी समिति फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने की मांग को प्रदर्शन
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने मंडी समिति फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर बहजोई तिराहे पर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि मंडी समिति फाटक पर लगने वाला जाम बड़ी समस्या है।
शासन से स्वीकृति के बाद भी इसका निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। अब रेलवे विभाग निर्माण कार्य को शुरू करने में देर कर रहा हैं। जिसका कारण टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। रेलवे की लापरवाही के कारण युवा व्यापारियों का समूह मार्ग पर प्रदर्शन करने को बाध्य हुआ हैं।
चंदौसी में जाम से निजात के लिए मंडी समिति फाटक पर ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे मण्डल महाप्रबंधक मुरादाबाद को कई बार पत्रों के माध्यम से समय-समय पर अवगत कराया जाता रहा है। पर रेलवे विभाग आम जन की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी, मयंक वार्ष्णेय, मुदित शर्मा, आशीष तूफानी, मुजीब, इरफान मंसूरी, सुफियान, हर्षित, विक्की रस्तोगी, कुशाग्र अग्रवाल आदि युवा व्यापारी मौजूद रहे।