फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration demanding action against officers who created misleading situation regarding surrender of ration card

राशन कार्ड सरेंडर करने को लेकर भ्रामक स्थिति पैदा करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding action against officers who created misleading situation regarding surrender of ration card
संभल। राशन कार्ड सरेंडर करने को लेकर भ्रामक स्थिति पैदा करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने नई तहसील पर प्रदर्शन कर एसडीएम विनय कुमार मिश्र को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। साथ ही जल्द ही कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा राशन कार्डों की वापसी व राशन की रिकवरी के भ्रामक आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात राज्यपाल को संबोधित एसडीएम विनय कुमार मिश्र को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में डीएम व जिला आपूर्ति अधिकारी राशन कार्ड वापस करने व जरूरतमंदों को दिए गए राशन की रिकवरी को लेकर लगातार आदेश जारी कर रहे हैं। कहा कि उनका यह आदेश खाद्य सुरक्षा कानून के खिलाफ है। इस प्रकार अच्छे दिनों व जनता का हितैषी बनने का वादा करने वाली भाजपा सरकार लगातार जनता का उपहास एवं अपमान कर रही है। पहले से ही नोटबंदी व कोरोना महामारी के बाद जनता तेजी से बेरोजगारी की ओर बढ़ी है। ऊपर से सरकार उनका हक छीन लेना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, मोअज्जम अली, आरिफ खान तनवीर, अकील अहमद, अमित कुमार उठवाल, डा. सलाउद्दीन, इफ्तेखार कुरैशी, नजारुल हसन, शाह आलम, फिरासत हुसैन, रफी अंसारी, सरफराज हुसैन, मोहम्मद रफी, मारूफ अली, गुलशन सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed