फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to get rid of garbage by protesting

Sambhal News: विरोध प्रदर्शन कर गंदगी से निजात दिलाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demand to get rid of garbage by protesting
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला खाकम में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और गांव में फैल रही गंदगी से निजात दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ और गंदगी बीते कई महीने से फैली हुई है। कई बार शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हो सका। गांव के निवासी विनीत कुमार ने बताया कि गंदगी के अलावा परिषदीय विद्यालय के निकट गोवंश पशुओं का डेरा है। अब स्कूल खुल गए हैं तो बच्चों पर हमले का अंदेशा है। पंचायत सचिव पंचायत सचिवालय पर नहीं आ रहे हैं। जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अनिल कुमार, बिजेंद्र सिंह, उदयपाल, खलील, केशव कुमार, मुन्ना सिंह, मनोज राघव, विशाल कुमार, प्रताप सिंह राजवीर आदि रहे। बीडीओ अमरजीत सिंह का कहना है कि पंचायत सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साफ-सफाई और गोवंश पशुओं को संरक्षित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed