फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to declare holiday on the birth anniversary of Lord Valmiki

Sambhal News: भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर अवकाश घोषित करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Demand to declare holiday on the birth anniversary of Lord Valmiki
संभल। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नई तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर वाल्मीकि प्रकट दिवस पर अवकाश घोषित करने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।बुधवार को कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरसवाल के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए नई तहसील कार्यालय पहुंचे। नायब तहसीलदार बबलू कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि रामायण रचयिता भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस वाल्मीकि समाज ही नहीं सनातन धर्म के लिए आस्था का पर्व है। यह प्रदेश ही नहीं पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं है, यह खेद का विषय है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पूर्व सरकार द्वारा भगवान वाल्मीकि जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया था लेकिन वर्ष 2017 में अवकाश रद्द कर दिया गया। आठ वर्ष बाद भी अवकाश बहाल नहीं किया गया। उत्तर प्रदेश में नहीं पूरे देश में भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव सिंह, मुकेश गजनाल, श्रीराम रजवाड़िया, आशु राज, राजा बाबू, कृष्ण कुमार, रोहित मदान, राहुल मार्शल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed