Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to ban the *padyatra* (foot pilgrimage) to the Harihar temple

Sambhal News: हरिहर मंदिर पदयात्रा पर रोक लगाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Demand to ban the *padyatra* (foot pilgrimage) to the Harihar temple
संभल। शहर की जामा मस्जिद के सचिव काशिफ खान की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता शशांक त्रिपाठी ने संभल डीएम और एसपी को पत्र भेजा है। 19 नवंबर को प्रस्तावित पदयात्रा पर रोक लगाने की मांग की गई है। यह पदयात्रा महंत ऋषिराजगिरि द्वारा हरिहर मंदिर मुक्ति अभियान के तहत घोषित की गई है। जामा मस्जिद को ही हिंदू पक्ष हरिहर मंदिर कहता है। यह मामला जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के तौर पर कोर्ट में भी विचाराधीन है।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने पत्र में कहा है कि महंत ने मां श्री कैलादेवी धाम से शाही जामा मस्जिद तक पदयात्रा की घोषणा की है। यह पदयात्रा मस्जिद की मुक्ति के उद्देश्य से निकाली जानी है। पत्र में कहा गया है कि यह सर्वोच्च न्यायालय के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश का उल्लंघन है। न्यायालय ने 22 अगस्त 2025 और 1 सितंबर 2025 को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

इससे पहले 19 नवंबर 2025 को भी ऐसी ही पदयात्रा स्थगित की गई थी। पत्र में 24 नवंबर 2024 की घटना का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रस्तावित पदयात्रा से शांतिभंग हो सकती है। इसलिए इस पद यात्रा पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed