फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to ban the film Yadav Ji Ki Love Story

Sambhal News: यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to ban the film Yadav Ji Ki Love Story
चंदौसी। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा और यादव समाज उत्थान समिति ने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है। इस संदर्भ में शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव समेत पदाधिकारियों ने तहसील पहुंच कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशुतोष तिवारी को सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि यादव जी की लव स्टोरी नाम से फिल्म का ट्रेलर विभिन्न सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक मंचों पर प्रसारित किया जा रहा है। जिसमें यादव समाज की छवि, परंपराओं एवं सामाजिक सम्मान को भ्रामक एवं आपत्ति जनक रूप से प्रस्तुत किए जाने की गंभीर आशंका व्यक्त की जा रही है। ये समाज को बदनाम करने की एक सोची समझी साजिश प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

फिल्म में निर्माता, निर्देशक, संगीतकार, छायाकार, कलाकार सहित पूरी यूनिट में एक भी यादव नहीं है और फिल्म में दर्शायी गई घटना पूरी तरह से काल्पनिक है। इतिहास में इस कथानक का कोई वजूद नहीं है। इस फिल्म की चर्चा से यादव समाज में नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। कहा कि यादव समाज देश के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला एक सम्मानित समाज है। ऐसे चलचित्र सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव समाज मांग करता है कि फिल्म के शीर्षक से जाति विशेष का नाम हटाया जाए, समाज की छवि धूमिल करने वाले सभी दृश्य व संवाद हटाए जाएं, भविष्य में किसी भी समाज या जाति विशेष को लक्षित कर नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने वाली फिल्मों पर रोक लगाई जाए। इस संदर्भ में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई तो महासभा और समिति देशव्यापी आंदोलन को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष के अलाव राजेश यादव, अजयपाल सिंह यादव, प्रेमबाबू यादव, सुरेश पाल यादव, बलवीर सिंह यदुवंशी, अनिल कुमार, श्रीनिवास, शिवम यादव आदि के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed