{"_id":"6733c0ca73c3dc4f21073454","slug":"demand-for-strict-action-against-those-who-lathi-charged-lawyers-in-ghaziabad-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-116379-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग
Wed, 13 Nov 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
संभल। गाजियाबाद घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को मुंसिफि परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसका आश्वासन देना चाहिए।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद नईम कुरैशी ने कहा कि अधिवक्ता गरीबों को न्याय दिलाने के लिए अदालत में लेकर जाता है, लेकिन आज के समय में अधिवक्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की है। उधर, हड़ताल के कारण वादकारियों को सोमवार को भी मायूस होकर लौटना पड़ा। इस दौरान मोहम्मद नदीम, पुनीत बाबू, वसीम अहमद, आस मोहम्मद, रजब अली, सोनू, सूरज, अरीफ आदि रहे।