फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand for solution to problems, memorandum submitted

Sambhal News: समस्याओं के समाधान की मांग, सौंपा ज्ञापन

Tue, 17 Dec 2024 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 17 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for solution to problems, memorandum submitted
चंदौसी (संभल)। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम नीतू रानी को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं के समाधान करने की मांग की। किसानाें ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो तहसील परिसर में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम नीतू रानी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मौजूदा समय में गेंहू की बुआई चल रही है। ऐसे में सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया पर्याप्त मात्रा में नहीं है। वहीं बाजार में डीएपी और यूरिया ओवर रेट पर बिक रही है। ऐसे में किसानों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र भर में पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन खुलेआम हो रहा है। साथ ही बीते दिनों राशन डीलरों की दुकानों पर राशन पहुंचाने के लिए विभाग ने एक कंपनी को टेंडर दिया था। इसके बावजूद भी राशन डीलर अपने निजी वाहन से राशन को लेकर अपनी दुकानों पर ला रहे हैं। कई गांव में जल निगम द्वारा तोड़ी गई सड़कों की अब तक मरम्मत नहीं हुई है। हल्का लेखपाल अपनी मनमानी कर रहे हैं। जिस कारण किसान तहसील के चक्कर काट रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल सचिव राजपाल सिंह, उदयवीर सिंह, महेश यादव, मनवीर सिंह, रामवीर सिंह यादव, जयपाल, श्योराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed