फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand for NIA to investigate the 1978 riots in Sambhal

Sambhal News: संभल में 1978 में हुए दंगे की एनआईए से जांच कराए जाने की मांग

Fri, 24 Jan 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 24 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for NIA to investigate the 1978 riots in Sambhal

विज्ञापन

बहजोई। संभल में 1978 में हुए दंगे की एनआईए से जांच कराए जाने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया।
बृहस्पतिवार को दोपहर कलक्ट्रेट पर दिए गए ज्ञापन में हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने बताया कि जिला संभल में मार्च 1978 में हुए दंगे के दौरान सरकारी आंकडों के मुताबिक 184 हिंदुओं की हत्या कर दी गई थी। हजारों की संख्या में हिंदुओं का पलायन हुआ था। उनकी संपत्ति पर स्थानीय दूसरे समाज के लोगों ने कब्जा कर लिया था। दंगे की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। साथ ही पलायन किए हुए लोगों की संपत्ति भी वापस नहीं की गई। इससे हिंदुओं की आबादी कम होती गई और दूसरे समाज के लोग उनकी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करते रहे। इसका खुलासा बीते दिनों दंगे की जांच में सामने आया। तत्कालीन सरकार ने दंगे से जुड़े मुकदमों को वापस लेकर न्यायहित को नुकसान पहुंचाया है। इसके चलते मार्च 1978 में संभल में हुए दंगे की जांच एनआईए से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed