फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand for dismissal of Rajasthan government

राजस्थान सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for dismissal of Rajasthan government
उदयपुर में हिंदू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में हिंदू जागृति मंच ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि कन्हैया के हत्यारों को जल्द ही फांसी की सजा देने और तालिबानी विचारधारा को पनपने की छूट देने वाली राजस्थान सरकार को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हिंदू जागृति मंच की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर हिंदू युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। हिंजामं के पदाधिकारियों ने मांग की कि नूपुर शर्मा, उनके परिवार और संबंधी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाने, कन्हैया के परिवार को सुरक्षा देने, परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा व परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी, हत्यारों को जल्द फांसी की सजा दिए जाने व तालिबान विचारधारा को पनपने की छूट देने वाली राजस्थान सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस दौरान अजय कुमार शर्मा, अनंत कुमार अग्रवाल, अजय गुप्ता, श्याम शरण शर्मा, संतोष कुमार गुप्ता, अरविंद शंकर शुक्ला, वैभव गुप्ता, सरिता गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed