{"_id":"687fee6a95369582790ca178","slug":"demand-arose-to-provide-adequate-fertilizers-and-electricity-to-farmers-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-124986-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसानों को पर्याप्त खाद और बिजली देने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसानों को पर्याप्त खाद और बिजली देने की उठी मांग
विज्ञापन
संभल। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर खाद की किल्लत दूर करने के साथ ही पर्याप्त बिजली दिए जाने मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की की अगुवाई में नई तहसील कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि पूरे प्रदेश में खरीफ की फसल की बुवाई चल रही है। किसानों को धान की फसल के लिए यूरिया खाद की जरूरत है एवं सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है। भाजपा ने चुनावी संकल्पपत्र में किसानों को मुफ्त बिजली और आय को दोगनी करने का वादा किया था लेकिन वादा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। बिजली आपूर्ति की कमी के चलते किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहे हैं।
कांग्रेसियों ने एसडीएम विकास चंद्र को ज्ञापन सौंपा। इसमें खाद की किल्लत को पूर्ण तरीके से दूर करने व किसानों को पर्याप्त बिजली देने की मांग उठाई। कहा कि दो महीने बाद आलू की बुवाई होनी है। उसे ध्यान में रखते हुए खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम, अमित उठवाल, मरगूब, तौकीर अहमद, मुशीर खां तरीन, सलमान तुर्की, कोस्तुभ रस्तोगी, संजीव कुमार, साहू रनवीर सिंह आदि रहे।