फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Delhi in the first match, Najibabad victorious in the second

फुटबाल टूर्नामेंट: पहले मैच में दिल्ली, दूसरे में नजीबाबाद रहा विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Delhi in the first match, Najibabad victorious in the second
चंदौसी (संभल)। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर सोमवार को सहज फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में सहज चैलेंज आमंत्रण फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच दिल्ली व हल्द्वानी के बीच खेला गया। इसमें पहले हाफ में दिल्ली ने 4-0 से बढ़त बनाई। दूसरे हॉफ में दिल्ली ने पांच गोल और दागे। इसके बाद हल्द्वानी को 9-0 हराकर दिल्ली विजयी रहा। मैन ऑफ द मैच दिल्ली के फर्जीन को दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच नजीबाबाद व अलीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें पहले हॉफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके उपरांत दूसरे हॉफ में भी कोई गोल नहीं हो सका। अंत में पेनॉल्टी शूट का आयोजन किया गया। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी किस्मत आजमाई। जिसमें नजीबाबाद ने पांच व अलीगढ़ ने चार गोल किए। नजीबाबाद की टीम ने एक गोल से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य राज को दिया गया। दोनों मैच में रेफरी अनिल कपूर, मुकीम अब्बासी, लाइन में शेखर सक्सेना, अनुज, तनिष्क रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को काशीपुर व पीलीभीत, चंदौसी-संभल के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले मुख्य अतिथि बनियाखेड़ा ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह, समाजसेवी अखिलेश खिलाड़ी, निवेदिता रस्तोगी ने मैच का शुभारंभ किया। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने जयघोष कार्यक्रम किया। इस दौरान राजकुमार वार्ष्णेय, डॉ. टीएस पाल, सहज फुटबाल क्लब के संस्थापक डॉ. वीरेश कुमार सिंह, राजमंत्री के प्रतिनिधि रामपाल सिंह, आमोद वार्ष्णेय, गिरीश रतन, कौशल नंदन, मनमोहन भसीन, अनन्त शर्मा, रतन कुमार वार्ष्णेय, विशाल मेकडोनाल, आयुष शंखधार, पंकज वार्ष्णेय, आकाश शर्मा, आशु रस्तोगी, राजेश कुमार, अनुरुद्ध शंखधार, चंद्रसेन दिवाकर, सतीश गुप्ता, राकी वाल्मीकि, अनुज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed