फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Defect in post office software, all work stopped for 20 days

डाकघर के साफ्टवेयर में खामी, 20 दिन से सभी कार्य ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Defect in post office software, all work stopped for 20 days
चंदौसी। नगर के मुख्य डाकघर के साफ्टवेयर में खामी आ गई है। पिछले 20 दिन से सभी कार्य ठप हैं। साफ्टवेयर के पे-एट सिस्टम में आई खामी को कंपनी भी दूर नहीं कर पा रही है। विभाग भी रोजाना पत्राचार कर रहा है। मुख्यालय तक के अधिकारियों के संज्ञान में समस्या है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में डाकघर आने वाले लोग वापस लौट रहे हैं। स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, नेट बैंकिंग, खातों से लेनदेन, एफडी व एजेंटों के कार्य ठप पड़े हैं। अधिकारी भी कंपनी द्वारा समस्या का समाधान न करा पाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सभी डाकघरों में ऑनलाइन कार्य हो रहे हैं। चेन्नई की कंपनी टीसीएस (टाटा कंसलटेंसी सर्विस) का साफ्टवेयर सभी डाकघरों में कार्य कर रहा है। रोजाना डाकघर के उपभोक्ताओं के लेनदेन, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, एजेंटों की किश्त जमा करना आदि सभी कार्य होते हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि साफ्टवेयर में पे-एट सिस्टम है। इसे रोजाना डाकघर खुलने पर ओपन करना पड़ता है तथा इसी ऑप्शन में काम होता है। रोजाना का ब्योरा दर्ज होता है तथा शाम को इसे बंद करना पड़ता है। किसी एक दिन का ब्योरा दर्ज पूरा दर्ज नहीं हुआ और सिस्टम ओपन रह गया। इसके बाद ही से चंदौसी डाकघर का साफ्टेवयर काम नहीं कर रहा है। पोस्टमास्टर ने बताया कि इस मामले की शिकायत रोजाना साफ्टवेयर कंपनी की हेल्प डेस्क पर टिकट सिस्टम से की जा रही है। उच्चाधिकारियों को लिखित में अवगत करा दिया गया है, पर अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है। कंपनी साफ्टवेयर की खामी को पकड़ नहीं पा रही है।
विज्ञापन

रोजाना 25 लाख का लेनदेन हो रहा प्रभावित
डाकघर से खाता धारक, एफडी धारक, किसान विकास पत्र, एलआईसी और बचत एजेंट भी जुड़े हैं। रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट का भी कार्य होता है। रोजाना इस डाकघर से करीब 25 लाख रुपये का लेनदेन होता है। करीब 400 स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री व पॉर्सल आदि होते हैं। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना, टीडी (टाइम डिपोजिट), बचत खाता, एनएफसी, किसान विकास पत्र आदि कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी डाकघर में साफ्टवेयर का पे-एट सिस्टम किसी दिन खुला रह गया होगा। इसके बाद से वह काम नहीं कर रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। रोजाना साफ्टवेयर कंपनी के हेल्प डेस्क पर शिकायत की जा रही है। पर कंपनी अभी तक उसे सुधार नहीं पाई है। जल्द ही इसके सही होने की उम्मीद है। खाता धारक व अन्य ग्राहक आसपास के डाकघर में जाकर सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। सभी शाखाएं सीबीएस हैं। दूसरी शाखाओं से 50 हजार रुपये तक का लेनदेन भी कर सकते हैं।
वीर सिंह, प्रवर अधीक्षक डाकघर मुरादाबाद मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed