{"_id":"65aeeecb71da2555a9043db4","slug":"deepotsav-celebrated-with-slogans-of-ram-and-jai-shri-ram-in-every-house-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-7153-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: घर-घर राम, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मनाया गया दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: घर-घर राम, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मनाया गया दीपोत्सव
Tue, 23 Jan 2024 04:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिलेभर में भजन कीर्तन, रैली, भंडारा व अन्य धार्मिक आयोजन किए गए। जय श्रीराम के उद्घोष से राममय माहौल बनाया गया। जगह जगह हुए आयोजन में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मंदिरों में विशेषतौर पर पूजा अर्चना की गई है। कई जगह भगवान राम की प्रतिमा की स्थापना भी की गई है। संभल में सोमवार की रात नगर हिंदू सभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कुरूक्षेत्र से शुरू होकर मोहल्ला ठेर पर जाकर समाप्त हुई। इसमें भगवान राम की झांकी शामिल रही। प्राण प्रतिष्ठा का दिन जिलेभर में दीवाली के रूप में मनाया गया। आतिशबाजी छोड़ी गई। मंदिर और घरों पर दीप जलाए गए। जय श्री राम के उद्घोष किया गया। कई मंदिरों में दीप जलाकर ओम और जय श्री राम लिखा गया। महोरा लखुपुरा के आश्रम को दीपों से सजाया गया। इस दौरान पुलिस की कड़ी निगरानी रही।
अधिकारी रहे अलर्ट, पल पल की अधीनस्थों से ली जानकारी
संभल शहर में पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत सोमवार की दोपहर पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल मार्च किया और जनसंवाद कर स्थिति की जानकारी ली। साथ ही जगह जगह हुए आयोजन की जानकारी अधीनस्थों से ली। इस दौरान पल पल की जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिलेभर में शांतिपूर्ण माहौल के साथ प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया गया है। पुलिस फोर्स संवेदनशील स्थानाें पर तैनात की गई थी।
ग्रामीण इलाके में भी निकाली गईं शोभायात्रा
संभल के गांव रझेड़ा सलेमपुर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्री राम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर बजाए गए भजन पर राम भक्त झूमते नजर आए। जय श्री राम का उद्घोष होता रहा। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा भी रही। इस दौरान आराम सिंह , जसवीर गजय सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे। गांव सौंधन में शिव मंदिर पर रामायण के समापन के बाद भंडारा किया गया। इस दौरान शंभू प्रसाद, तरुण बिंदल, हरीश अग्रवाल, मोनू बिंदल आदि मौजूद रहे। इसी गांव में नागमणि मंदिर पर भी भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।