{"_id":"65a1b412ecb7854a2f0b0194","slug":"decision-taken-to-boycott-till-transfer-of-sdm-judicial-sambhal-news-c-204-1-chn1001-6357-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसडीएम न्यायिक के स्थानांतरण तक बहिष्कार का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसडीएम न्यायिक के स्थानांतरण तक बहिष्कार का लिया निर्णय
Sat, 13 Jan 2024 03:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। रेवेन्यू बार एसोसिएशन चंदौसी की एक आम सभा शुक्रवार को तहसील परिसर में हुई। जिसमें उपजिलाधिकारी न्यायिक की कार्य पद्धति पर चर्चा की गई। सभा के बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायिक के खिलाफ उनकी कार्य पद्धति को लेकर नारेबाजी की। साथ ही धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक के स्थानांतरण की मांग की। उनके न्यायालय में चल रहा बहिष्कार स्थानांतरण तक जारी रखने का निर्णय लिया।
शुक्रवार को अधिवक्ता दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। सभा की अध्यक्षता तेजेंद्र देव सिंह और संचालन वीरेंद्र सिंह कश्यप ने किया। सभा में अशोक शर्मा, बलराम शर्मा, शिवओम शर्मा, नईम अहमद, अमित प्रतात सिंह, अशोक कुमार मौर्य, तोशवीर सिंह आदि शामिल रहे।