{"_id":"63fa2a14752a26165d0ae287","slug":"debt-dispute-in-sambhal-brother-slapped-in-panchayat-sister-slapped-2023-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का अनोखा फरमान: उधार के पांच हजार को लेकर था विवाद, भाई को मारी चप्पल, बहन को...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत का अनोखा फरमान: उधार के पांच हजार को लेकर था विवाद, भाई को मारी चप्पल, बहन को...
Sat, 25 Feb 2023 09:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Feb 2023 09:02 PM IST
सार
संभल में पंचायत ने अनोखा फरमान सुनाया। पांच हजार के उधार के विवाद में पंचायत में भाई को चप्पल मारे गए। जबकि बहन को थप्पड़ मारे गए। उधार भी ब्याज समेत देना पड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल जिले के सौंधन में पांच हजार रुपये के उधार को लेकर हुए विवाद में पंचायत ने अमानवीय तरीके से समझौता कराया है। पंचायत में भाई को दो चप्पल मारी गईं और बहन को दो थप्पड़ मारे गए। उधार भी ब्याज समेत देना पड़ा। मामला पुलिस तक पहुंचा था लेकिन पुलिस अब मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी एक व्यक्ति ने डेढ़ महीने पहले गांव निवासी महिला से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। महिला मंगलवार को उधार के रुपये वापस लेने गई तो कहासुनी हो गई। महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसमें महिला के खिलाफ भी तहरीर दी गई।
पुलिस ने बुधवार की दोपहर उधार के रुपये नहीं देने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और थाने बैठा लिया। हालांकि शाम को छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को महिला और व्यक्ति को थाने बुलाया। महिला समझौते के लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को भेज दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान ने गांव में ही एक व्यक्ति के घर पंचायत कराई। जिसमें तय हुआ कि रुपये ब्याज समेत दिए जाएंगे। साथ ही व्यक्ति को दो चप्पल और उसकी बहन को दो थप्पड़ महिला मारेगी।

पंचायत ने इस फैसले पर मोहर लगा दी। इसके बाद उधार लिए पांच हजार रुपये को साढ़े पांच हजार रुपये दिए। महिला ने पहले व्यक्ति को दो चप्पल मारी और उसके बाद उसकी बहन को दो थप्पड़ मारे गए। यह आमानवीय फैसला पंचायत ने किया।
थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। से इस बारे में जानकारी की तो वह जानकारी नहीं होने का हवाला देने लगे। जबकि वह इस पूरे मामले को पहले से ही जानते हैं।
उधार के रुपये नहीं चुकाने पर चप्पल और थप्पड़ मारने की जानकारी नहीं है। ऐसा करना गलत है। इस मामले की जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।- डा. श्रीशचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल।
30 हजार रुपये देने के बाद थाने से छोड़ने की चर्चा
जो व्यक्ति पांच हजार रुपये समय से वापस नहीं दे सका। उसको बाद में काफी रुपये उधार लेने पड़े। गांव में चर्चा है कि तीस हजार रुपये देकर थाने से आया है। इसके बाद ब्याज समेत उधार के रुपये दिए हैं। चप्पल और थप्पड़ से इज्जत अलग गई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।