{"_id":"5aa6d62d4f1c1bc3758b5102","slug":"death-of-innocent-in-the-grip-of-generator","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनरेटर की चपेट में आए मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेनरेटर की चपेट में आए मासूम की मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विकास कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी में मिस्त्री की दुकान पर खेलते वक्त एक मासूम छात्र जेनरेटर के नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में मासूम को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जिसका जेनरेटर था वह मिस्त्री दुकान का शटर लगाकर मौके से भाग गया।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी निवासी रूप सिंह का मासूम बेटा विकास (5 ) रविवार को पड़ोस के ही बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकला। विकास बच्चों के साथ खेलते वक्त गांव में ही गांव तेलीपुरा निवासी एक मिस्त्री की दुकान के निकट पहुंच गया। मिस्त्री की दुकान पर गांव के ही एक व्यक्ति का जेनरेटर ठीक होने के लिए आया था।
जनरेटर ट्रैक्टर ट्राली में रखा हुआ था। कई बच्चे खेलने के लिए ट्राली में चढ़ गए। इसी दौरान विकास जेनरेटर की ट्राली के नीचे आ गया। वह घायल हो गया। बच्चे को घायल देखकर मिस्त्री दुकान को बंद करके मौके से भाग गया। पड़ोस के लोगों ने आनन-फानन में निजी डाक्टर के यहां भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
जहां से मासूम की हालत गंभीर देख मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजवीर यादव का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर आती है तो जांच कराई जाएगी।