फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Death of five bovine animals in different villages from Lumpi

लंपी से अलग अलग गांवों में पांच गोवंशीय पशु की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Death of five bovine animals in different villages from Lumpi
लंपी वायरस इस समय गोवंश पशुओं पर कहर बनकर टूट रहा है।कोरोना महामारी के बाद अब देश पशुओं में फैल रहे लंपी वायरस से लड़ रहा है। लंपी रोग पशुओं पर कहर बरपा रहा है। यह रोग एक पशु से दूसरे पशुओं में फैल रहा है। इसलिए पशुपालकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग गावों में लंपी रोग की चपेट में आने से पांच गोवंश पशुओं की मौत हो गई। लंपी रोग को लेकर पशुपालकों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रजपुरा के गांव दीपपुर डांडा में लंपी वायरस के कहर से दो गोवंश पशुओं की मौत हो गई। गांव दीप पुर डांडा निवासी मेवाराम का गोवंश पशु काफी समय से लंपी रोग से पीड़ित था। जिसका उपचार निजी चिकित्सक से चल रहा था। इसी गांव के ही जयप्रकाश के गोवंश पशु की मौत हो गई। गांव में कई पशु लंपी रोग की चपेट में हैं। हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र के गांव मिठौली में भी लंपी रोग से किसान भूरा के दो गोवंश पशुुओं की मौत हो गई। जिससे उसका काफी नुकसान हुआ। पशुओं की मौत से परिवार गमजदा है। वहीं असमोली के गांव गुमसानी में भी लंपी रोग की चपेट में आने से आवारा गोवंश पशु की मौत हो गई। सभी किसानों ने गड्ढा खुदवाकर मृत पशुओं को उसमें दबवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed