फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Death of a teenager who fell down due to breaking of Jamun tree, created a ruckus

जामुन के पेड़ की शाख टूटने से नीचे गिरे किशोर की मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Death of a teenager who fell down due to breaking of Jamun tree, created a ruckus
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शफातनगर के जंगल में शुक्रवार की शाम पेड़ की शाख टूटने से नीचे गिरे किशोर की मौत हो गई। सूचना पर किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव शफातनगर निवासी मोहम्मद जुनैद (16) पुत्र कलीम जावेद शुक्रवार की शाम अपने खेतों की ओर टहलने गया था। बताते हैं कि इसी दौरान जुनैद जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। अचानक पेड़ की शाख टूटकर नीचे गिर गई। जुनैद भी शाख के साथ नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन आननफानन जुनैद को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जुनैद के चाचा सलीम जावेद ने बताया कि एकाएक जुनैद कहीं जाता नहीं था लेकिन शुक्रवार की शाम अकेला ही खेत की ओर चला गया था। पेड़ की डाल टूटकर नीचे गिरी, जिसके बाद वह भी गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed