फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Death of a married woman under suspicious circumstances

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Fri, 11 Sep 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 11 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Death of a married woman under suspicious circumstances
रजपुरा। थाना क्षेत्र के गांव सैंडोरा में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घोसली मोहकम निवासी राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन राजमाला की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोरा निवासी युवक के साथ हुई थी। सोमवार की रात राजमाला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन उसे बबराला स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे बहजोई के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार रात उपचार के दौरान राजमाला ने दम तोड़ दिया। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिवार में मातम का माहौल है। रजपुरा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed