{"_id":"6140f2738ebc3ebd4c1016cf","slug":"death-of-a-bike-rider-who-was-hit-by-a-bus-created-a-ruckus-sambhal-news-mbd4026881156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल के सामने बाइक सवार को प्राइवेट बस ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देख बस चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में कर लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार युवक घरेलू सामान लेकर बाजार से घर लौट रहा था। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।
गांव मंडी किशनदास सराय निवासी मयंक शर्मा (32) पुत्र प्रदीप शर्मा गाजियाबाद में रहकर टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। पिछले दो माह से घर पर आए हुए थे। मंगलवार की रात आठ बजे के करीब घर का सामान लेकर बाजार से वापस लौट रहे थे। संभल जिला अस्पताल के सामने पहुंचे तो यशोदा चौराहे की ओर से प्राइवेट बस आई और टक्कर मार दी। इसमें मयंक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
पीड़ित पिता का कहना है कि उनका बेटा मोहल्ला निवासी युवक के साथ घर से आया था और बाइक भी उसी युवक की है। अब हादसे के समय वह युवक कहां था यह कोई नहीं बता सका। हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। संभल कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।