फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   death in road accident

अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, स्वास्थ्य कर्मी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
death in road accident
चंदौसी के आटा गांव में अनियंत्रित होकर पलटी कार। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र में चंदौसी-बहजोई मार्ग पर आटा गांव के पास अपराह्न दो बजे गुन्नौर से चंदौसी लौट रहे राजकीय चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन

संभल के नखासा निवासी अजय गुप्ता राजकीय चिकित्सालय गुन्नौर में बतौर स्टाफ नर्स (पुरुष) व उनकी पत्नी अनू गुप्ता स्टाफ नर्स (महिला) के तौर पर नरौली में तैनात हैं। अजय गुप्ता को चंदौसी होते हुए नरौली से अपनी पत्नी को लेकर संभल जाना था।
विज्ञापन

गुन्नौर से चंदौसी आते समय करीब दो बजे उनकी कार के आगे कोई पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर आटा गांव के पास रोड के नीचे जाकर पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तत्काल ही अजय गुप्ता को चंदौसी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मच गया है। कई डाक्टर व स्टाफ के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed