{"_id":"5d7e96e98ebc3e016c139410","slug":"death-during-tritment-sambhal-news-mbd3222772107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
संभल के सुजातपुर गांव में महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सुजातपुर में अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से महिला की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हंगामा किया है। साथ ही अपंजीकृृत चिकित्सक पर गलत उपचार देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सुजातपुर निवासी हरि सिंह की पत्नी फूलवती (45) की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक अपंजीकृत चिकित्सक पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया है।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। चिकित्सक दुकान बंद कर मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी की। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को रविवार की सुबह चार बजे करीब पेट में दर्द हुआ था। घरेलू उपाय किया तो कोई फायदा नहीं हुआ। गांव के चिकित्सक को उपचार के लिए बुलाया गया। उसने गलत दवाई दे दी। जिससे उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई।
बताया कि हालत बिगड़ने पर संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने गलत दवाई देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि सूचना पर पहुंचे थे। महिला की मौत हुई है। परिजनों ने गलत दवाई देने की बात कही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।