{"_id":"6400ffc73564a266b70a5344","slug":"deadly-attack-on-zahid-noor-candidate-of-sambhal-assembly-constituency-from-shiv-sena-sambhal-news-c-15-1-74790-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिवसेना से संभल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे जाहिद नूर पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिवसेना से संभल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे जाहिद नूर पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
संभल। शिव सेना के संभल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे सरायतरीन निवासी जाहिद नूर पुत्र मसीत उल्ला पर जानलेवा हमला हुआ है। गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया है। वह बृहस्पतिवार की सुबह मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर बहजोई थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर की मढ़ैया के नजदीक गंभीर हालत में मिले हैं। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया है। जहां उपचार चल रहा है। जाहिद नूर के भतीजे वासिफ ने बताया कि उनके चाचा हस्तशिल्प कारोबारी हैं और बुधवार को मुरादाबाद गए थे। लौटते समय वह बहजोई के नजदीक कैसे पहुंचे। इसकी जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस की सूचना पर पहुंचे थे। तो गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला किए होने की जानकारी मिली। जाहिद नूर के दो मोबाइल, रुपये और घड़ी गायब हैं।
पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मालूम हो जाहिद नूर 2022 के चुनाव में शिवसेना के टिकट पर संभल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। बहजोई थाना प्रभारी पंकज लावानियां ने बताया कि मामला झगड़े का लग रहा है। जाहिद नूर का उपचार चल रहा है। सुधार होने पर बयान लिए जाएंगे। जिसके आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल कोई तहरीर मिली नहीं है।