फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Deadline completed, but road construction could not start

समयसीमा हुई पूरी, पर नहीं हो सकी सड़क निर्माण की शुरुआत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Deadline completed, but road construction could not start
चंदौसी के बदायूं चुंगी व रेलवे फाटक के बीच जर्जर सड़क से गुजरते वाहन। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। बदायूं चुंगी से सिपाहीलाल पेट्रोल पंप के फाटक तक सड़क के चौड़ीकरण व निर्माण के लिए पालिका ने अक्तूबर माह में टेंडर जारी किया था, लेकिन कार्य की समयसीमा पूरी हो गई है और अभी तक निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो सका है। शहर की निकासी का ये प्रमुख मार्ग है, रोजाना दो हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। पिछले एक साल से सड़क टूटी होने के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

चंदौसी में नगर पालिका ने बदायूं चुंगी से रेलवे फाटक तक 200 मीटर मार्ग का चौड़ीकरण व निर्माण का टेंडर अक्तूबर माह में जारी किया था। 24 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण तीन माह में पूरा करना था। इस मार्ग पर फाटक से बदायूं चुंगी तक सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ाई बढ़ाई जानी है। इसके अलावा रेलवे साइड में फुटपाथ भी बनना है। यह कार्य जनवरी 2022 तक हो जाना चाहिए था। कार्य पूरा होने की समय सीमा पूरी हुए भी डेढ़ माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन ठेकेदार की हठधर्मिता और पालिका की लापरवाही के चलते अभी तक कार्य शुरू भी नहीं किया है। केवल रेलवे साइड में बनने वाले फुटपाथ के लिए ईंटें लाकर रख दी गई हैं।
विज्ञापन

छोटे-बड़े 2000 से अधिक वाहन गुजरते है इस मार्ग से
सिपाही लाल पेट्रोल पंप फाटक से बदायूं चुंगी तक ये शहर के बाहर जाने का प्रमुख मार्ग है। रेलवे का मालगोदाम और रोडवेज बस स्टैंड के वाहनों का भी इस मार्ग से आवागमन होता है। करीब 2000 से अधिक वाहन रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पालिका ने उजाड़ दी थी ग्रीन बेल्ट
बदायूं चुंगी से लेकर फाटक तक सड़क के किनारे रेलवे साइड में वर्ष 2015 नगर पालिका ने ग्रीन बेल्ट बनाई थी। इसकी लागत करीब पांच लाख रुपये आई थी। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर और ग्रीन बेल्ट में गंदगी रहने की बात कहकर पालिका ने ग्रीन बेल्ट को उजाड़ दिया था।

ठेकेदार को टेंडर अक्तूबर माह में ही हो गया था, लेकिन उसने अभी कार्य शुरू नहीं किया था। ठेकेदार से कहकर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। आम लोगों को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
राजकुमार, ईओ नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed