{"_id":"5772d2504f1c1b5f1879c19f","slug":"dead-body-sambhal-adampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में फेंकी मिली संभल के साधु की लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में फेंकी मिली संभल के साधु की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल के नागा साधुकी हत्या कर अमरोहा जनपद में लाश फेंक दी गई। देर शाम आदमपुर थाना क्षेत्र के जंगल में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक बीती शाम से लापता था। परिजन खोजबीन में जुटे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी है।
संभल जिले के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव सौधन निवासी इंद्रपाल (25) पुत्र विजयपाल गांव के ही रहने वाले रामवीर यादव की मैंथा फैक्ट्री पर मजदूरी करता था। बताते हैं कि गत सोमवार की शाम अचानक वह रहस्मय ढंग से गायब हो गया।
पता चलने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन देर रात तक कोई कामयाबी नहीं मिली। दिन में फिर खोजना चालू कर दिया। करीब दस किलो मीटर दूर आदमपुर थाने के गांव बहादरपुर मिश्र के जंगल में उसकी लाश मिली। देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
कुछ समय बाद ही थाना प्रभारी राजेश कुमार चौहान घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पहचान के बाद उसके परिवार को जानकारी दी। सुनते ही परिजन बदहवास हो गए। रोते बिलखते हुए मौके पर आ गए। पुलिस परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।