{"_id":"664fcd9954c99b391c03ec44","slug":"dead-body-of-youth-from-bulandshahr-district-found-floating-in-ganga-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-110387-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा में उतराता मिला बुलंदशहर जनपद के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा में उतराता मिला बुलंदशहर जनपद के युवक का शव
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। बुलंदशहर जनपद के ऋषभ (18) का शव राजघाट गंगा में उतारा मिला। युवक बुधवार की सुबह कर्णवास गंगातट पर स्नान करते समय गंगा के तेज बहाव में बह गया था। गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम उसे तलाश रही थी। राजघाट गंगातट पहुंचे परिजनों ने उसके शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दिया।
बबराला के राजघाट गंगातट पर बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा का गंगा स्नान चल रहा था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी समय कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा में शव को उतराते देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना जनपद पुलिस के अलावा बुलंदशहर पुलिस को दी गई। जिसके बाद बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के लधूपुरा गांव के अजीत कुमार राजघाट पहुंचे। उन्होंने युवक के शव की शिनाख्त अपने बेटे ऋषभ (18) के रूप में की।
अजीत ने बताया कि ऋषभ अपने मामा विनोद के साथ डिबाई क्षेत्र के कर्णवास गंगाघाट पर बुधवार की सुबह गंगा स्नान के लिए आया था। यहां नहाते समय वह तेज बहाव में बह गया। गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम उसे तलाश रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस से राजघाट गंगा में युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजन राजघाट गंगातट पर आए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।