{"_id":"668095dcd10e7947070e17d7","slug":"dead-body-of-youth-found-in-swimming-pool-fear-of-death-due-to-drowning-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-111833-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्विमिंग पूल में मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्विमिंग पूल में मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका
Sun, 30 Jun 2024 04:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
गवां (संभल)। कस्बे में संचालित एक स्विमिंग पूल में शनिवार को गांव सिरसा निवासी हरपाल (35) का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस डूबने से मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
गांव सिरसा निवासी थान सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमरोहा जिले के गजरौला में आम के बाग की रखवाली का काम करता था। दो दिन पहले ही वह घर आया था। शनिवार की शाम को वह घर से गवां कस्बा जाने के लिए निकला था। साथ में दस वर्षीय बेटी नीलम और सात वर्षीय बेटी लक्ष्मी भी थी। पांच बजे करीब शव मिलने की सूचना मिली। बताया कि उनका बेटा स्विमिंग पूल तक कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। बेटियों ने बताया कि उसके पिता स्विमिंग पूल में नहाते समय लेट गए और फिर उठे नहीं। बताया कि उनके बेटे की पत्नी की करीब छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है। दो बेटियां है जिनका वह मजदूरी कर पालन पोषण कर रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।