{"_id":"6127e7738ebc3e79e10e9924","slug":"dead-body-of-youth-found-in-sugarcane-field-fear-of-murder-chandausi-news-mbd400528729","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिला युवक का शव,हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव,हत्या की आशंका
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव हुल्काबाद के जंगल में गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक के चेहरे पर नुकीले व धारदार हथियार के गहरे निशान हैं। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने जांच की। सीओ राकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव हुल्काबाद में ग्रामीण बुधवार की सुबह खेतों की ओर गए थे। आबादी से करीब 500 मीटर दूर चंद्रपाल सिंह के गन्ने के खेत में उन्हेें युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। उलटे पैर वापस गांव की ओर दौड़ लगा दी और ग्रामीणों को सूचना दी। आबादी के निकट शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
चौकीदार की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष होगी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर कोई सफलता नहीं मिली। मृतक के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में नाम शिवकुमार लिखा है। चेहरे पर धारदार व नुकीले हथियार के वार के चार निशान हैं।
विज्ञापन
आशंका है कि नुकीले हथियार से गोदकर ही उसकी हत्या की गई। सीओ राकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड पहुंची मौके पर
युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही जांच के लिए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। मौके पर पैरों के निशान अधिक होने के कारण खोजी कुत्ते को नहीं छोड़ा गया।