फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of mentally weak youth found near petrol pump

Sambhal News: पेट्रोल पंप के पास मिला मानसिक रूप से कमजोर युवक का शव मिला

Thu, 20 Jun 2024 05:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of mentally weak youth found near petrol pump
संभल। नगर के मोहल्ला हल्लूसराय निवासी नीतेश कुमार (30) का शव बुधवार की सुबह में जनता पेट्रोल पंप के सामने मिला। परिजनों ने पहले तो पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया लेकिन बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हल्लूसराय निवासी गीता देवी ने बताया कि तीन बेटों में नीतेश सबसे बड़ा था। बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। गर्मी के कारण इन दिनों घर पर ही रह गया था। मंगलवार की सुबह में घर से निकल आया था। लेकिन शाम को घर वापस नहीं पहुंचा। उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह जनता पेट्रोल पंप के सामने शव मिलने की जानकारी मिली। बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था। वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि युवक की मौत गर्मी के चलते हो गई है, क्योंकि वह धूप में भी घूम रहा था। कोतवाल पवन कुमार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed