फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of married woman found hanging on tree in Sambh

Sambhal: विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 06 Jul 2023 02:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 02:02 PM IST
सार

संभल इलाके में खेत पर गई विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging on tree in Sambh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतौरा सागरपुर में खेत पर गई 30 साल की महिला मिथलेश का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव जैतौरा सागरपुर निवासी मिथलेश बुधवार की शाम खेत पर गई थी। शाम तक वापस न आने पर परिजन देखने पहुंचे तो आबादी से करीब 500 मीटर रास्ते के किनारे पेड़ पर मिथलेश का शव लटका मिला। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और शव नीचे उतारा। मायके वाले भी कुछ समय बाद पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रजपुरा के गांव शाहपुर निवासी मृतका के पिता नेम सिंह का आरोप है कि उन्होंने पांच साल पहले अपने बेटी मिथलेश की शादी विजयपाल के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। आरोप है कि गांव के ही लोगों ने बताया कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। शव को पेड़ पर लटका कर भाग गए। वहीं थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed