फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of fruit seller found near railway track, accused of murder

Sambhal News: रेलवे ट्रैक के पास मिला फल विक्रेता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of fruit seller found near railway track, accused of murder
चंदौसी। कब्रिस्तान फाटक पर रेलवे ट्रैक के किनारे फल विक्रेता का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। तीन माह पहले जमीन बेची थी, आरोपी ने चैक दिए थे और जो बाउंस हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे चंदौसी में कब्रिस्तान फाटक के नजदीक रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का घायल अवस्था में पड़ा था। उसके चेहरे पर चोट लगी हुई थी। उधर से गुजर रहे मौलाना की सूचना पर मोहल्ले के लोग आ गए। उसकी पहचान शाहिद हुसैन (60) निवासी मोहल्ला हाता नखासा के रूप में हुई। मोहल्ले के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी अजनबी ने बताया कि उसके पति मुम्बई में रहकर फलों का ठेला लगाते हैं। करीब एक माह पहले वह मुम्बई से आए थे। बताया कि तीन माह पहले उन्होंने अपनी जमीन बेची थी। आरोपियों ने जमीन की कीमत के करीब 12 लाख रुपये के चैक दिए थे। बैंक खाते में चैक लगाए, तो वह बाउंस हो गए थे। आरोपियों ने पैसों के लिए उसके पति की हत्या की है। इस कारण ही वह एक माह पहले मुम्बई से आए थे। आरोपी पैसे नहीं दे रहे थे। बार बार टहला रहे थे। ऑनलाइन खाते में जमा करने की बात कहते थे। पर अभी तक पैसे नहीं दिए। पत्नी ने किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

-----
रेलवे ट्रैक के पास शव मिला है। मौत का कारण पीएम के बाद पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed