फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of a youth found lying on the railway track, died

Sambhal News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव, मौत

Fri, 06 Mar 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 06 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found lying on the railway track, died
धनारी। क्षेत्र के गांव भकरौली में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त दानिश (25) निवासी वहीपुर, हाल निवासी इस्लामनगर थाना बदायूं के रूप में की।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब चार बजे गांव भकरौली के हॉल्ट के पास लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के अनुसार युवक रात में किसी समय ट्रेन से टकरा गया था, जिससे वह रेलवे पटरी के पास गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे कंट्रोल से भी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बताया जाता है कि मृतक चार वर्ष पहले अपने परिवार के साथ वहीपुर से इस्लामनगर जाकर रहने लगा था। उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई थी और वह अकेला रहता था। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। बाद में उसकी पहचान दानिश के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को इस्लामनगर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed