फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of a young man found lying on the railway track

Sambhal News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव

Wed, 14 Aug 2024 03:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 14 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying on the railway track
बनियाठेर (संभल)। सिसरका-चंदौसी स्टेशन के बीच ट्रैक पर मंगलवार की सुबह 32 वर्षीय युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पाेस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बनियाठेर पुलिस को चंदौसी-सिसरका स्टेशन के बीच ट्रैक पर युवक का शव मिलने जानकारी मिली थी। मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। शव क्षत विक्षत हालत में था। युवक ने तोतई रंग की टी-शर्ट और आसमानी रंग की पैंट पहनी थी। मौके पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि सिसरका स्टेशन मास्टर योगेश कुमार ने ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed