हत्या या खुदकुशी: अपने ही नलकूप की छत से लटकता मिला शिक्षक का शव, परिजन बोले- नहीं था कोई दुश्मन, फिर भी जता रहे ये आशंका
संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र के मंडनपुर गांव में रहने वाले शिक्षक का शव उसके ही नलकूप की छप से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के मंडनपुर गांव में अपने ही खेत के नलकूप की छत में रस्सी से सरकारी स्कूल के प्रभारी अध्यापक का शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन पूरे मामले में अध्यापक की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
मंगलवार दोपहर 2.45 बजे के करीब गांव मंडनपुर निवासी फतेहपुर समशोई सरकारी स्कूल के प्रभारी अध्यापक शिव सिंह (35) का शव अपने ही खेत के नलकूप की छत से रस्सी से लटकता हुआ मिला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को उतार कर घटना की जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक के परिजनों के मुताबिक शिव सिंह की पिछले वर्ष 69000 शिक्षक भर्ती के दौरान नौकरी लगी और फतेहपुर समशोई में तैनाती मिली थी। सुबह तड़के टहलने को निकले शिव सिंह के दोपहर तक घर न पहुंचने पर तलाश की गई, तो उसका शव नलकूप की छत से प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक शिवसिंह का किसी से विवाद भी नहीं था। परिजन हत्या की आशंका जताया रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलने के बाद घटना की सही वजह साफ हो सकेगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।