फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of a missing youth found in the garden

बाग में मिला घर से लापता युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a missing youth found in the garden
संभल। घर से लापता हुए युवक का शव दूसरे दिन आम के बाग में पड़ा मिला है। मौके पर जहरीला पदार्थ मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। तत्काल संज्ञान नहीं लेने का भी आरोप है। शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे करीब गांव रसूलपुर धतरा निवासी राजीव (25) पुत्र पूरन का शव गांव रसूलपुर धतरा से सरायतरीन को जाने वाले मार्ग किनारे एक आम के बाग में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और परिजनों को अवगत कराया। युवक का शव देखकर परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई दिनेश का कहना है कि गुरुवार की शाम छह बजे करीब राजीव घर से लापता हुआ था। देर रात तक नहीं लौटा तो पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस तत्काल कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक भी पीड़ित परिजन हयातनगर थाने में रहे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शाम को शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक हलवाई का काम करता था। वहीं दूसरी ओर सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि शव के पास से कोई जहरीला पदार्थ मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक पड़ताल में जहरीले पदार्थ से ही मौत होने का अनुमान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed