फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of a farmer who had gone to guard the crop found on the railway track

Sambhal News: फसल की रखवाली करने गए किसान का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Sat, 22 Jun 2024 04:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 22 Jun 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a farmer who had gone to guard the crop found on the railway track
धनारी (संभल)। क्षेत्र के गांव भकरौली में साले के साथ बृहस्पतिवार की रात फसल की रखवाली करने मोहर सिंह उर्फ कालू (26) का शव शुक्रवार की सुबह चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी मोहर सिंह उर्फ कालू के परिवार में पत्नी रामश्री के अलावा पांच बच्चे हैं। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहर सिंह बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव मेहरूवाला निवासी अपने साले रामतीर्थ के साथ खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गया था। रात में ही नलकूप पर सोने की बात कही थी। शुक्रवार की सुबह मोहर सिंह चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर घायलावस्था में पड़ा मिला। सूचना पर थाना चंदौसी से जीआरपी और धनारी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को एंबुलेंस की सहायता से गुन्नौर सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
युवक की मौत धनारी थाना क्षेत्र में हुई या गुन्नौर थाना क्षेत्र में हुई। इस पर दो थानों की पुलिस उलझी रही। बाद में जब मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो धनारी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चंदौसी जीआरपी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed