फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dead body found of yuth man

प्रेमी युगल की हत्या के छह दिन बाद प्रेमिका के भाई का शव पेड़ से लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
dead body found of yuth man
चंदौसी/धनारी। थाना धनारी के गांव गढ़ा में प्रेमी युगल के शव मिलने के छह दिन बाद प्रेमिका के भाई का शव जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रेमी युगल का शव मिलने के बाद से ही मृतक युवक गायब था। परिजन कई दिन से तलाश कर रहे थे। एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ गुन्नौर केके सरोज ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक युवक के पिता तुलसीराम ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी प्रेमी युगल बंटी और सुखिया के शव जंगल में एक जुलाई को पेड़ पर लटके मिले थे। पुलिस के दबाव के चलते सुखिया के पांचों भाई घर से फरार हो गए थे। तभी से परिजनों का सुखिया के सबसे छोटे भाई कुलदीप (22) से संपर्क नहीं हो पा रहा था। पिछले दो दिनों से परिजन अनहोनी के डर से आसपास गन्ने के खेतों में उसे तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मृतक के बड़े भाई गोपाल तलाश करते हुए गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मेघपाल और सोमपाल के खेतों पर पहुंचे। वहां खेत के किनारे खड़े नीम के पेड़ से कुलदीप का शव लटके देखा, तो होश उड़ गए। परिजन एवं पुलिस को सूचना दी। कुलदीप का शव नीम के पेड़ से एक दुपट्टे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने शव को नीचे उतरवाया और उसे सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ केके सरोज घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों एवं अन्य लोगों से जानकारी ली और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक कुलदीप के पिता तुलसीराम ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
गांव गढ़ा के जंगल में युवती के भाई का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस प्रेमी युगल की मौत के बारे में जांच कर रही थी। परिजनों ने भी नहीं बताया कि वह कई दिन से नहीं मिल रहा है। पीएम के बाद ही मौत का कारण बताया जा सकता है। इस मामले में सभी बिंदुओं को शामिल कर जांच की जाएगी।
केके सरोज, सीओ गुन्नौर।
परिजनों में मचा कोहराम
चंदौसी। युवक कुलदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक कुलदीप हंसमुख एवं मिलनसार युवक था। मां, भाभी एवं अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी घटना को लेकर सदमे में हैं।
बेटी का शव मिलने पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे परिजन
चंदौसी। गांव गढ़ा निवासी तुलसीराम की बेटी सुखिया और उसके प्रेमी बंटी का शव एक जुलाई को जंगल में पेड़ से लटका मिला था। घटना के बाद बंटी के परिजन एवं पूरा गांव मौके पर गया था पर सुखिया के पिता तुलसीराम, पांचों भाई एवं अन्य परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। इसके बाद पांचों एवं अन्य परिजन घर से गायब हो गए थे। पुलिस ने शक के आधार पर सुखिया के पिता, मां, भाभी एवं चाचा को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को सुबह तुलसीराम के छोटे बेटे और सुखिया के भाई कुलदीप का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला तो सभी परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

चेहरे को चींटी खा गईं
चंदौसी। मृतक कुलदीप का शव कई दिन पुराना है। पूरी तरह से सड़ गल चुका है। चींटियां चेहरे को खा गईं हैं। शव से बदबू भी उठ रही है। तेज बदबू के चलते लोग नजदीक तक पहुंच पाए। पुलिस ने बमुश्किल शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed