{"_id":"5e581cf88ebc3ef3a552afb2","slug":"dead-body-found-of-missing-child-sambhal-news-mbd3414793168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता मासूम की लाश तालाब में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता मासूम की लाश तालाब में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर कुदैया में गुरुवार की दोपहर दो बजे चार दिन से लापता मासूम की लाश मिली। घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ ने कई घंटे तक लाश का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। वे पुलिस अधीक्षक और डॉगस्काड को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। बाद में थाना प्रभारी ने गांव पहुंच कर पीड़ितों से वार्ता की और कहा कि जो तहरीर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज हो जाएगी। पोस्टमार्टम कराएं लेकिन शाम 5.30 बजे तक भीड़ ने पोस्टमार्टम के लिए शव को नहीं जाने दिया था।
आलमपुर कुदैया निवासी कलीम के बेटे अनस (5) की लाश मिली। अनस अपने घर से 23 फरवरी की दोपहर करीब 12 अपनी मां परवीन से कुछ पैसे लेकर मोहल्ले की ही परचूनी की दुकान से टॉफी बिस्कुट लेने के लिए निकला था और उसके बाद लापता हो गया। परिजन तलाश में लग गए। कुछ ही घंटों में पूरा गांव खंगाल डाला। आसपास के गांवों रिश्तेदारों में भी पता किया लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। अगले दिन 24 फरवरी को कुढ़ फतेहगढ़ थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। खोजबीन जारी रही। इसी दौरान गुरुवार की दोपहर चेचेरे भाई नसीम ने तालाब में मासूम की लाश उतराते हुए देखी। उसने अपने परिजनों को बताया।
परिजन मौके पर पहुंचे और पूरा गांव एकत्र हो गया। इसके बाद पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर गांव वालों ने लाश निकाली। परिजनों में घटना को देखा तो वे दुखी हो गए और मां बेसुध हो गई। पिता को भी सदमा लगा।
विज्ञापन
लाश को खाली प्लाट पर रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर दी। कहा कि पोस्टमार्टम तभी होगा जब एसपी आएंगे। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वार्ता की। वहीं ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष हाजी उस्मान भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से वार्ता की। गांव में लाश रखी है और पुलिस पीड़ित परिवार से तहरीर मांग रही है। जबकि पीड़ित परिवार एसपी और डॉगस्क्वाड बुलाने की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी ईलम सिंह ने बताया कि गुमशुदगी के बाद मासूम के अपरहण की घटना दर्ज है। अब अगर परिजन किसी पर शक करते हैं और तहरीर देते हैं तो दर्ज मामले में आईपीसी की धाराओं को बढ़ा दिया जाएगा। परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए समझाया गया है।