फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dead body found in chandausi

सरसों के खेत में मिला युवती का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
dead body found in chandausi
गुन्नौर/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र की बबराला पुलिस चौकी के गांव फरीदपुर में सरसों के खेत में रविवार सुबह करीब बाइस साल की युवती का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। शव के गला में दुपट्टा बंधे होने के कारण आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गांव के लोग रविवार सुबह लोग अपने खेतों की जा रहे थे। तभी फरीदपुर निवासी रूप किशोर के सरसों के खेत में एक युवती का शव पड़ा दिखा। जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव के गले में दुपट्टा बंधा है, जिससे लगता है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ है। हाथों में कुछ चोट के निशान भी दिख रहे हैं। शव एक दिन पुराना लग रहा है। युवती गुलाबी रंग का शूट सलवार पहने है। ऊपर उसने बादामी कलर की जर्सी, नीले कलर की जैकेट पहन रखी है। गले में गुलाबी और सफेद रंग का दुपट्टा कसा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed